
varun dhawan
वरूण धवन का कहना है कि वह जाह्रवी कपूर और सारा अली खान के साथ फिल्म काम करना चाहेंगे। दरअसल वरूण धवन इन दिनों हैदराबाद में आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'कलंकट की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में एक्टर ने थोड़ा समय मिलने पर अपने इन्स्टा अकाउंट पर अपने फैन्स से रूबरू हुए। इस दौरान किसी ने उनसे पूछा कि कि वो आने वाले समय में किन एक्टर्स के साथ काम करना चाहते हैं, जिसके जवाब में वरुण ने कहा कि बॉलीवुड में कमाल के एक्टर्स हैं। सारा और जाह्नवी बहुत अच्छा काम कर रही हैं, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ भी मैं काम करना चाहूंगा।
रेमो की फिल्म में आएंगे नजर
वरुण ने अपने चाहने वालों से बातचीत के दौरान बताया कि वो रेमो डीसूजा के साथ एक डांस बेस्ड फिल्म करने जा रहे हैं। इस मूवी मेंं डांसर और कोरियोग्राफर धर्मेश, पुनीत, शक्ति और सलमान भी होंगे। वरुण ने बताया कि इस फिल्म का म्यूजिक कमाल का होगा और एक डांस नंबर कैटरीना कैफ का भी होने वाला है और ऐसे कई सरप्राइज आने वाले दिनों में सामने आने वाले हैं।
कलंक के लिए कड़ी मेहनत
'कलंक' के बारे में बात करते हुए वरुण ने कहा, 'मैंने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। अच्छी बॉडी बनाने से लेकर बहुत सारे इमोशन्स से यह फिल्म बनाई जा रही है। यह मेरे कॅरियर की हाईएस्ट बजट फिल्म है।' बता दें, 'कलंक' अगले साल 19 अप्रेल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और संजय दत्त भी हैं। इस फिल्म को अभिषेक वर्मन निर्देशित कर रहे हैं और करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।
करण-कंगना पर सवाल
वरुण ने एक फैंस से पूछा क्या आपको करण जौहर ने 'मणिकर्णिका' की तारीफ करने से मना किया है? इस पर वरुण ने जवाब दिया, 'नहीं उन्होंने मना नहीं किया है। मुझे यह ट्रेलर काफी पसंद आया है।' दरअसल ऐसी खबरें रही हैं कि कंगना और करण के बीच सब कुछ आल इज वेल नहीं है। वहीं करण को वरुण का मेंटर माना जाता है। इस वजह से फैंस ने एक्टर से यह सवाल किया।
Published on:
20 Dec 2018 06:14 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
