इसके अलावा लॅान्च के दौरान 'वीरे दी वेडिंग' की पूरी टीम से कास्टिंग काउच को लेकर भी बात की गई। लेकिन चारों में से किसी अदाकारा ने इसपर बात नहीं की। सोनम ने कहा,'मैं कहना चाहती हूं कि जो भी सवाल फिल्म से संबंधित नहीं हैं, मैं वादा करती हूं कि मैं इन सभी के जवाब बाद में निजी साक्षात्कार के दौरान दूंगी। लेकिन, आज नहीं। हम अपना ध्यान फिल्म पर लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'