विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनको लेकर वो बिजी चल रहे हैं. ऐसे में उनकी एक बड़ी बजट की फिल्म हैं, जो कोरोना महामारी के चलते ठंडे बस्ते में चली गई थी, जिसके बाद अब काफी लंबे समय बाद वो बड़े पर्दे पर जाने के लिए तैयार है. फिल्म का नाम 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' (The Immortal Ashwatthama) है, जिसपर दोबारा काम शुरू हो चुका है. कोरोना आने से पहले इस फिल्म की घोषणा की गई थी, लेकिन महामारी के चलते फिल्म को प्रोडक्शन को रोक दिया गया था, जिसके बाद अब फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है.