3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोरा फतेही के हमशक्ल का वीडियो हुआ वायरल, इस पाकिस्तानी लड़के को देख रह जाएंगे हैरान

नोरा फतेही की हमशक्ल पाकिस्तान में मिली है और उनका ये वीडियो हैरान कर देने वाला है। वह एक लड़का है और बिल्कुल नोरा फतेही जैसा दिखता है।

less than 1 minute read
Google source verification
nora_fatehi.jpg

नोरा फतेही अपने डांस की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। फिल्मों में उनके डांस नंबर्स को खूब पसंद किया जाता है और फैंस भी उन पर प्यार बरसाते हैं। बिग बॉस से शुरू हुआ नोरा फतेही का कामयाबी का सफर अब कई मुकाम हासिल कर चुका है। लेकिन इन दिनों नोरा फतेही की हमशक्ल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। नोरा फतेही की हमशक्ल पाकिस्तान में मिली है और उनका ये वीडियो हैरान कर देने वाला है।

वह एक लड़का है और बिल्कुल नोरा फतेही जैसा दिखता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इस लड़के को देखा जा सकता है जो पहली झलक में बिल्कुल नोरा फतेही जैसा दिखता है। ऐसे में ये फनी वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है।

नोरा फतेही ने हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन' से की थी। उन्होंने टेम्पर, बाहुबली और किक 2 जैसी फिल्मों में स्पेशल सॉन्ग नंबर भी किए। नोरा फतेही 2015 में रियलिटी शो बिग बॉस 9 में एक प्रतियोगी थीं। 2016 में, वह रियलिटी टेलीविजन डांस शो झलक दिखला जा में भी दिखाई दीं। नोरा बॉलीवुड फिल्म 'सत्यमेव जयते' में नजर आई थीं और इसमें दिलबर गाने पर उनके डांस को खूब पसंद किया गया था. नोरा फतेही इन दिनों टीवी से लेकर सोशल मीडिया और फिल्मों से लेकर हर जगह काफी एक्टिव हैं।

यह भी पढ़ें- जब रेखा से शादी रचाने वाले थे इमरान खान, बॉलीवुड अभिनेत्रियों को लेकर कही थी ये बात

Story Loader