
Salman Khan Sonakshi Sinha
बॉलीवुड के चुलबुल पांडे यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में भाईजान के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और महेश मांजरेकर की छोटी बेटी सई मांजरेकर भी मुख्य भूमिका में हैं। सई मांजरेकर 'दबंग 3' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। सलमान खान पिछले कुछ दिनों इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान की राजधानी जयपुर में कर रहे है।
View this post on Instagram#beingsalmankhan and #sonakshisinha #danbagg3 shooting in jaipur
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सलमान, सोनाक्षी और फिल्म के क्रू मेंबर की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान और सोनाक्षी फिल्म के गाने की शूटिंग कर रहे है। दोनों स्टार वीडियो में बैठे नजर आ रहे है। बैकग्रांड में एक गाने की आवाज रही है। सोनाक्षी हिलती हैं और फिर वह सलमान की गोद में लुढक जाती हैं।
View this post on InstagramMovie #danbagg3 #salmankhan shooting in #jaipur
A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on
इस वीडियो के अलासा फिल्म के सेट से बहुत सारी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में सलमान खान फुरसत के पल बिताते नजर आए। इस दौरान अभिनेता चाय की चुस्की ले रहे थे। एक अन्य तस्वीर में कुछ महिलाए राजस्थानी पोशाक में नजर आ रही है।
बता दें कि 'दबंग 3' के निर्देशक प्रभुदेवा हैं और सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान इसके निर्माता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सई इस फिल्म में सलमान खान के किरदार चुलबुल पांडे की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 20 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है।
Published on:
19 Aug 2019 07:01 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
