25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khuda Haafiz का ट्रेलर देख Vidyut Jamwal से बढ़ी फैंस की उम्मीदें, दमदार एक्शन के साथ सस्पेंस से भरी फिल्म

एक्टर विदयुत जामवाल (Vidyut Jammwal) की खुदा हाफिज का ट्रेलर (Khuda Haafiz Trailer release) डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है। विद्युत एक बार फिर जबरदस्त एक्शन में दिखाई दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jul 25, 2020

Khuda Haafiz Trailer release

Vidyut Jammwal Khuda Haafiz Trailer release

नई दिल्ली | बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) एक बार फिर अपने एक्शन के साथ वापस आ गए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म खुदा हाफिज का ट्रेलर (Khuda Haafiz Trailer release) डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई फिल्मों को रिलीज किया जा रहा है। खुदा हाफिज का ट्रेलर (Khuda Haafiz Trailer) देखने के बाद फैंस की विद्युत से फिर से उम्मीदें बढ़ गई हैं। एक्शन के मामले में विद्युत (Vidyut Jammwal action packed performance) कितने बेहतरीन हैं ये बताने की जरूरत नहीं है। फिल्म में वो ताबड़तोड़ एक्शन परफॉर्मेंस में नजर आ रहे हैं। कहानी में कुछ खास नया नहीं है लेकिन इसे किस तरह गढ़ा गया है वो देखने वाली बात होने वाली है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही आउटसाइडर और इनसाइडर की बहस (Outsider Insider Debate) जारी है। ऐसे में एक आउटसाइडर होने के तौर पर विद्युत को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है ये देखना दिलचस्प होगा। फिल्म की कहानी एक बार फिर कई अहम मुद्दों को उठाती नजर आएगी। 2008 में आई बेरोजगारी (2008 recession backdrop) के वक्त पर बनाई गई ये फिल्म वैश्यावृति और ह्यूमन ट्रैफिंकिंग अमानवीय व्यापार को भी उजागर करेगी।

फिल्म की कहानी एक उस पति के बारे में जो अपनी मिसिंग पत्नी को ढूंढने निकलता (husband searched his missing wife) है और एक के बाद एक कई मुश्किलों का सामना करता जाता है। इस दौरान कई बड़े राज से भी पर्दा उठता है। बॉलीवुड की फिल्मों में हीरो इतनी आसानी से नहीं जीतता है। जब तक दुश्मन उसे थका ना दें तब तक हीरो की जीत नहीं होती। हालांकि इस हार-जीत में कई बार काफी कुछ खोना भी पड़ता है। अब विद्युत की इस फिल्म में वो कैसे इससे पार पा पाते हैं ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही सामने आएगा।

ट्रेलर में अन्नू कपूर (Annu Kapoor) भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं जो विद्युत की हर मोड़ पर मदद करते दिखाई देंगे। विद्युत की पत्नी के रोल में शिवालिका ओबेरॉय (Shivaleeka Oberoi) नजर आ रही हैं। खुदा हाफिज को फारुक कबीर ने डायरेक्टर किया है। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो जाएगी।