बॉलीवुड

LIPLOCK Video: विजय देवरकोंडा-मृणाल ठाकुर का लिप-लॉक करते हुए 10 सेकंड का वीडियो वायरल

LIPLOCK Video: विजय देवरकोंडा का मृणाल ठाकुर के साथ लिपलॉक सीन वायरल हो रहा है।

2 min read
Apr 07, 2024
विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर

LIPLOCK Video: विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की फिल्म फैमली स्टार 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में विजय और मृणाल की केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने सिनेमाघरों में कमाई के मामले में जबरदस्त ओपनिंग की है। इसी के साथ पहले दिन और दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धांसू रहा है। दो दिनों की कमाई को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है की आने वाले दिनों में फिल्म अच्छी कमाई करेगी। इसी बीच फैमली स्टार फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस सीन में मृणाल ठाकुर को विजय बार बार किस करते हुए नजर आ रहे हैं। मृणाल कुछ बात करते हुए जब चुप नहीं होती हैं तो विजय उनके होठों पर किस करके एक्ट्रेस को चुप करा देते हैं। विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर इस लिपलॉक सीन को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सिनेमाघरों में फिल्म के दौरान जब इस सीन की बारी आई तो लोग जमकर तालियां बजाने लगे थे। इस सीन को देखते X पर लोग तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


फिल्म फैमली स्टार में विजय और मृणाल के अलावा जगपति बाबू, अच्युत कुमार, अभिनय, वासुकी, रोहिणी हट्टंगडी और रवि बाबू, दिव्यांश कौशिक, अजय घोष लीड रोल में हैं। ‘फैमिली स्टार’ फिल्म में विजय देवरकोंडा की रियल लाइफ गैर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना स्पेशल रोल भी है। फिल्म को गोपी सुंदर ने तैयार किया है। विजय की ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी तीन भाषाओं में रिलीज हई है। सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को यू/अ सर्टिफिकेट मिला ह है। फैमली स्टार फिल्म में रोमांस, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी तड़का देखने को मिलेगा।

Updated on:
07 Apr 2024 11:14 pm
Published on:
07 Apr 2024 09:53 am
Also Read
View All

अगली खबर