
विजय सेतुपति को कभी वो सब सुनना पड़ा जो लड़कियों को भी नहीं कहा जाता...
Vijay Sethupathi: साउथ के टैलेंटेड एक्टर विजय सेतुपति एक समय पर दुबई में अकाउंटेंट की नौकरी करते थे। फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाने के लिए शुरुआती दिनों में बैकग्राउंड एक्टर के तौर पर काम किया है। विजय ने थिएटर ग्रुप जॉइन किया था। कई टीवी शोज और शॉर्ट मूवीज में भी अभिनय किया है। इसके बाद कार्तिक सुब्बाराज ने उन्हें मौका दिया और फिर विजय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज के समय में विजय की एक्टिंग से फैंस आसानी से कनेक्ट कर पाते हैं।
बॉडी शेमिंग और रिजेक्शन हुए थे शिकार
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू से बात करते हुए उन्होंनें बताया कि कैसे उन्हें शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। एक्टर ने बताया 'मैं ऐसा ही था, बॉडी शेमिंग बहुत किया गया था मुझे। टॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों जगह। लेकिन अच्छी बात यह है कि लोगों ने मुझे इसी रूप में अपनाया जैसा मैं हूं। अब मैं जहां भी जाता हूं, वहां मुझे लोग प्यार से गले लगाते हैं। यह सब मेरे फैंस की वजह से है, मैं जैसा भी हूं खुश हूं। मैंने कभी भी इतने प्यार की उम्मीद नहीं की थी।'
उन्होंनें आगे बताया 'मैं सोचता हूं कि फैंस सिर्फ फैंस हैं और उनका प्यार सच्चा है। फैंस से प्यार मिलना एक एनर्जी ड्रिंक की तरह है। जब लोग आपको प्यार देते हैं तो यह उम्मीद जगाता है कि आपका काम लोगों तक पहुंच रहा है और वह उसे समझ रहे हैं, यही मुझे हमेशा एनर्जी देता है।'
विजय का करियर
विजय सेतुपति 12 जनवरी को आने वाली श्रीराम राघवन की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में नजर आएंगे। उनके साथ कैटरीना कैफ और संजय कपूर हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान विजय का कहना था, 'मुझे एक ही डर है, शायद बॉलीवुड में मेरी खराब हिंदी को लेकर मेरा मजाक बनाया जाए।'
विजय सेतपति, शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आए थे। इसके अलावा विजय फिल्म 'विक्रम', 'विक्रम वेधा', 'मास्टर', '68', 'सुपर डिलक्स' जैसी फिल्मों आए हैं।
Published on:
10 Jan 2024 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
