4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ये तस्वीर है काफी रोमांटिक

तस्वीरों में दोनों ही काफी हॉट लग रहे हैं
2 min read
Google source verification
21ab41e0-7bc1-46d7-9450-30e3a0ff40a6.jpeg

नई दिल्ली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आजकल अपनी फिल्मों की वजह से कम बल्कि अपने पति विराट कोहली की वजह से ज्यादा चर्चा में रहती हैं। सोशल मी़डिया पर अनुष्का शर्मा काफी सक्रिय रहती हैं और कुछ न कुछ अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

मुंबई में एक समारोह से पहले विराट और अनुष्का ने फोटोशूट कराया है। अनुष्का और विराट दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। जहां इन तस्वीरों में अनुष्का क्रीम फेदर टॉप के साथ ब्लैक ट्राउज़र में नजर आईं, वहीं विराट ब्लैक सूट-बूट में काफी हैंडसम दिख रहे थे।

मुंबई में भारतीय खेल समारोह 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। वहीं बात करें अनुष्का शर्मा की तो उन्हें फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की शीर्ष-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 39वें नंबर पर चुना गया है।