
vivek oberoi
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और सलमान खान के निजी जीवन को एग्जिट पोल से मजाकिया मीम जोड़ने के कारण विवादों में फंसे गए है। इस मामले पर विवेक ने माफी मांग ली है लेकिन उनका लगातार विरोध किया जा रहा है। इस मामले पर अब सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम्स देखने को मिल रहे हैं।
विवेक के इस मीम पर चारो तरफ बबाल मचा हुआ है वहीं ट्विटर पर यूजर्स मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस तस्वीर में अमिताभ बच्च्न बाइक चला रहे है और उनके पीछे अभिषेक और सलमान बैठे नजर आ रहे है। तीनों स्टार बाइक पर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अंदाज में विवेक से बदला लेने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे इन मीम्स में कल सलमान और विवेक का भी एक पुराना वीडियो सामने आया जिसमे वह सलमान से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। इस मामले पर सोशल मीडिया पर लगातार मीम्स बन रहे हैं जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने विवेक को खूब खरी खोटी भी सुनाई है।
Published on:
21 May 2019 04:18 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
