मुंबई। अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'रुस्तम' का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का हाल ही पोस्टर जारी किया गया था, जबकि अब फिल्म का पहला सॉन्ग जारी किया गया हैं। गीत के बोल हैं- तेरे संग यारा...। इसमें अक्षय कुमार और इलियाना डिक्रूज की कैमिस्ट्री देखते ही बनती है। यह एक रोमांटिक ट्रैक है। अर्को पर्वो मुखर्जी के कंपोज किए इस गाने को आतिफ असलम, अंकित तिवारी और राघव सच्चर ने अपनी आवाज से और भी खूबसूरत बना दिया है। यह गाना फिल्म में रुस्तम अक्षय कुमार और उनकी वाइफ बनी इलियाना की छोटी लव स्टोरी भी दर्शा रहा है।