17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब Amrita Singh ने मारी थी Vinod Khanna की खाली जिंदगी में एंट्री, बीच में आए थे यह एक्टर

हिन्दी फ़िल्म जगत की अभिनेत्री अमृता सिंह और एक्टर विनोद खन्ना का नाम एक समय सुर्ख़ीयों में रहा करता था। दोनों के अफेयर के चर्चे अक्सर सुर्ख़ीयों में बने रहते थे लेकिन ये रिश्ता ज़्यादा दिनों तक चला नहीं।

2 min read
Google source verification
amrita.jpg

हिन्दी फ़िल्म जगत में एक वक़्त ऐसा भी था जब कहा जाता था कि विनोद खन्ना फ़िल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन की जगह ले सकते हैं। लेकिन अपने करियर के शुरुआती दौर में विनोद खन्ना ने फ़िल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। उन्होंने इस साल 1978 में फ़िल्म दुनिया से दूरी बनाने का फ़ैसला लिया और सन्यास ले लिया। इससे कई प्रोड्यूसर्स को तो घाटा हुआ ही साथ ही उनका परिवार भी बिखर गया।

विनोद खन्ना कुछ साल बाद हिंदी फ़िल्म जगत में वापसी की लेकिन तब तक काफ़ी देर हो चुका था। विनोद खन्ना को न तो पहले की तरह काम मिला और न ही फ़िल्म इंडस्ट्री में फिर से वो मुक़ाम हासिल कर पाए। 70 और 80 एक दशक में अपनी अदाकारी की वजह से लाखों दिलों पर राज किया करते थे विनोद खन्ना।

विनोद खन्ना ने अपनी पत्नी से अलग होने के बाद उनके लाइफ में अमृता सिंह ने एंट्री मारी थी। ख़बरों की मानें तो उस समय विनोद खन्ना और अमृता सिंह एक दूसरे से बहुत प्यार किया करते थे। लेकिन उन दोनों की नजदीकियां अमृता की मां रुखसाना सुल्ताना को ज़रा भी पसंद नहीं थी। वो ही उन दिनों अमृता सिंह और सैफ़ अली ख़ान के अफ़ेयर की भी ख़बर सुर्ख़ीयों में बनी हुई थी। अमृता की मां रुखसाना सुल्ताना ये चाहती थी की अमृता पटौदी ख़ानदान की बहू बने। वहीं दूसरी तरफ़ अमृता और विनोद खन्ना को अलग करने में सबसे बड़ा हाथ सैफ़ अली ख़ान का था।

इसके बाद क्या था इसके बाद विनोद खन्ना ने साल 1990 में 16 साल छोटी लड़की कविता से शादी करने का फ़ैसला किया। दोनों ने शादी की दोनों के दो बच्चे भी हुए साक्षी और श्रद्धा खन्ना। वही अमृता ने साल 1991 में सैफ़ अली ख़ान से शादी कर पटौदी ख़ानदान की बहू बन गई। सैफ़ अली ख़ान और अमृता के भी दो बच्चे हुए सारा अली ख़ान और इब्राहिम अली ख़ान। हालांकि दोनों की शादी ज़्यादा दिनों तक चली नहीं और साल 2004 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक़ ले लिया।

यह भी पढ़े- Mallika Sherawat ने बताया इंडस्ट्री का काला सच, कहा- एक्टर्स बोलते थे स्क्रीन पर सब कुछ करती हो तो हमारे साथ क्या परेशानी है

वही बात करे सैफ़ अली ख़ान की तो सैफ़ अली ख़ान ने दूसरी शादी 2012 में करीना कपूर ख़ान से कर ली। सैफ़ अली ख़ान से करीना कपूर क़रीबन 11 साल छोटी हैं। करीना कपूर ख़ान के भी दो बच्चे हैं। तैमूर अली ख़ान और जहांगीर अली ख़ान। लेकिन अमृता ने दुबारा शादी नहीं की और अपने बच्चों की परवरिश की। आज के दिन में सारा ख़ान बॉलीवुड में जानी मानी यंग एक्टर्स में आती हैं। सैफ़ अली ख़ान अक्सर अपने बेटे इब्राहिम और बेटी सारा अली ख़ान से मिलते रहते हैं।