नई दिल्लीPublished: Oct 15, 2021 02:10:43 am
Tanya Paliwal
आयुष्मान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि, बार-बार मिलने वाले रिजेक्शन से वह काफी दुखी तथा परेशान हो चुके थे।
नई दिल्ली। अभिनेता आयुष्मान ख़ुराना सिनेमाजगत का वो नाम बन चुके हैं, जिसे आज परिचय की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड को अंधाधुन, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, दम लगा के हईशा, गुलाबो सिताबो, बरेली की बर्फी, आर्टिकल 15 जैसी बहुत सी बेहतरीन फिल्में दी हैं। आयुष्मान ख़ुराना सिर्फ़ बेहतरीन कलाकार ही नहीं, बल्कि एक अच्छे होस्ट, लेखक, और गायक भी हैं। आयुष्मान आज भारत के हाईएस्ट पैड एक्टर में से एक हैं। लेकिन इतनी लोकप्रियता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष छुपा है। आज आयुष्मान खुराना जिस मुकाम पर हैं, उसे देखकर कोई नहीं सोच सकता कि उन्हें अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में कभी काफी रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा होगा। तो चलिए आपको बताते हैं इस स्टार के संघर्ष से जुड़ी कुछ खास बातें...