1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब हीमैन धर्मेंद्र इस फिल्म के स्क्रीन टेस्ट में हो गए थे रिजेक्ट, गंवा दिया था ये सुनहरा मौका

धर्मेंद्र ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, लेकिन बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र भी इस फिल्म के स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गए थे और उन्होंने उनकी फेवरेट खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ काम करने को मौका गवा दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 18 Dec 2021, 1:09 PM IST

When Dharmendra was rejected from Actress Sadhna's film Love in Shimla

Dharmendra

नई दिल्ली: अपने जमाने के सुपरहिट हीरो रह चुके धर्मेंद्र (Dharmendra) के लिए आज भी लोग दीवाने हैं, लोगों के दिलों में उनका जलवा आज भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। धर्मेंद्र ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र भी इस फिल्म के स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गए थे और उन्होंने उनकी फेवरेट खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ काम करने को मौका गंवा दिया था। इस बात का खुलासा खुद धर्मेंद्र ने किया था।

10 साल तक इंतजार करना पड़ा
दरअसल ये फिल्म थी- लव इन शिमला। इस फिल्म के लिए पहले धर्मेंद्र का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था, लेकिन धर्मेंद्र स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गए और उन्हें फिल्म के लिए रिजेक्ट कर दिया। जिसके कारण धर्मेंद्र अपने टाइम की टॉप एक्ट्रेस साधना के साथ काम करने का सुनहेरा मौका गवा दिया था। जिसके बाद धर्मेंद्र को उनके साथ काम करने लिए 10 साल तक इंतजार करना पड़ा था।

सालों इंतजार के बाद धर्मेंद्र ने फिल्म ‘इश्क पर जोर नहीं’ साधना के साथ काम किया था। लेजेंड एक्टर धर्मेंद्र ने खुद इस बारे में एक पोस्ट के जरिए बताया था। साधना के साथ एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर धर्मेंद्र ने बताया था कि ‘साधना बहुत शानदार अदाकारा थीं। बहुत अच्छी इंसान थीं। उनके साथ काम करने के लिए मैंने फिल्म लव इन शिमला के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था। लेकिन मैं रिजेक्ट हो गया था।

यह भी पढ़ें:बेडरुम में राज कपूर को पत्नी के साथ देख दंग रह गईं थीं नरगिस, उसके बाद हुआ था कुछ ऐसा

दोनों ने एक ही फिल्म में काम किया
फिल्म साधना और जॉय मुखर्जी के साथ बन रही फिल्म लव इन शिमला 1960 में रिलीज हुई। वहीं, धर्मेंद्र और साधना की फिल्म इश्क पर जोर नहीं 1970 में रिलीज हुई। धर्मेंद्र ने बताया था कि उन्हें बस इस बात का दुख है कि उन्होंने साधना के साथ एक ही फिल्म में काम किया।

बता दें, बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो धर्मेंद्र पर मरने वाले केवल उनके फैंस ही नहीं रहे हैं, बल्कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस भी उन्हें बहुत पसंद करती हैं। वहीं, धर्मेंद्र का दिल तो ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर आया हुआ था। हेमा से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने पहले इस्लाम धर्म कबूल किया था फिर 1980 में हेमा मालिनी से शादी की।

यह भी पढ़ें: जब शाहरुख खान को लेकर इमोशनल हो गईं रेखा, सबके सामने खोला था किंग खान का ये राज