नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें से कई फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, काम से ज्यादा संजय दत्त अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहे हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे कंट्रोवर्शियल एक्टर्स में होती है। करियर के शुरुआती दिनों से लेकर अब तक वह किसी न किसी कारण चर्चा में रहे हैं। कई बार अपनी हरकतों के कारण वह दूसरे स्टार्स को नाराज कर चुके हैं। उन्हीं में से एक नाम है दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का।