scriptwhen-income-tax-seal-aashirvaad-bungalow rajesh khanna got emotional | कभी जिस बंगले के बाहर फैंस की लगती थी भीड़, उसी के बाहर बैठने को मजबूर हो गए थे राजेश खन्ना | Patrika News

कभी जिस बंगले के बाहर फैंस की लगती थी भीड़, उसी के बाहर बैठने को मजबूर हो गए थे राजेश खन्ना

locationनई दिल्लीPublished: Oct 20, 2021 12:44:51 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

बेशुमार पॉपुलैरिटी के बाद एक वक्त ऐसा भी आया जब राजेश खन्ना अकेले पड़ गए थे। एक बार आयकर विभाग ने राजेश खन्ना के बंगले को सील कर दिया था।

rajesh_khanna.jpg
rajesh khanna
नई दिल्ली। बॉलीवुड में यूं तो कई स्टार्स बनते हैं लेकिन राजेश खन्ना जैसा सुपरस्टार दोबारा कोई नहीं बन पाएगा। उनकै जैसा स्टारडम आज तक किसी भी स्टार को नसीब नहीं हुआ है। एक वक्त था जब इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता था। उनकी लगभर हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करती थी। एक साथ लगातार १५ हिट फिल्में देकर वह पहले सुपरस्टार बन गए थे। उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना था। लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती थीं। उन्हें देखने के लिए उनके बंगले ‘आशीर्वाद’ के बाहर हजारों की भीड़ इककट्ठा हो जाया करती थी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.