
Kareena Kapoor Khan
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। खबरें हैं कि करीना फरवरी महीने में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी बेबो काफी एक्टिव नजर आई हैं। कभी उन्हें शूट करते हुए देखा गया तो कभी योगा करती हुईं अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
करीना कपूर खान बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं। ऐसे में उन्हें लेकर फैंस ज्यादा से ज्यादा जानकारी जानना चाहते हैं। इसलिए हम आपको बताते हैं बेबो के उन दिनों का किस्सा जब वह एक लड़के के प्यार में पड़ गई थीं। इस बारे में खुद बेबो ने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा था कि वह बचपन में काफी शरारत करती थीं। इसीलिए उनकी मां बबीबा उनपर कई तरह की पाबंदियां लगाकर रखती थीं। बड़ी बहन करिश्मा कहीं भी दोस्तों के साथ घूम फिर सकती थीं। लेकिन उनके साथ ऐसा नहीं था।
करीना ने बताया कि 14-15 साल की उम्र उनका दिल एक लड़के पर आ गया था। इस बारे में जब उनकी मां बबीता को पता चला तो वह काफी नाराज हो गई थीं। उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वह उस लड़के से मिले। ऐसे में बबीता घर का फोन अपने कमरे में छिपा लिया करती थीं। लेकिन एक दिन जब वह घर पर नहीं थीं तो करीना ने चाकू लिया और अपनी मां के कमरे का ताला तोड़ दिया और वहां से फोन उठाकर ले आईं। करीना की मां को जब इस बारे में पता चला तो उन्हें काफी गुस्सा आया और उन्होंने बेबो को बोर्डिंग स्कूल भेज दिया।
Published on:
28 Jan 2021 11:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
