उन्होंने आगे कहा, 'अगर आपके पास टैलेंट नहीं है तो ऐसी कोई भी चीज नहीं है जो आपकी मदद कर सके। ऐसे कुछ लोग हैं, जिन्हें आसानी से एंट्री का मौका मिला था, लेकिन क्या वे विरासत को आगे ले जा पाए या फिर उनका सितारा चमका? इसका कारण यह था कि वह उतने काबिल नहीं थे। इस तरह की स्थिति हर प्रोफेशन में है। हर जगह अच्छाई और बुराई है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप क्या देखना चाहते हैं।'