3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धोनी’ को जानने के लिए Sushant Singh Rajput ने पूछ डाल थे 250 सवाल, क्रिकेटर ने कहा- ‘यार तुम सवाल बहुत पूछते हो’

Sushant Singh Rajput भले ही आज इस दुनिया में न हों, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। अक्सर एक्टर से जुड़ी यादें, किस्से, कहानियां सामने आती रहती हैं। कभी उनको उनकी फिल्मों को लेकर याद किया जाता है तो कभी उनसे जुड़ीं बातों को लेकर। आज हम उनसे जुड़ा ही एक किस्सा आपको बताएंगे।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jul 07, 2022

when mahendra singh dhoni said to sushant singh rajput bahut sawaal puchte ho yaar

mahendra singh dhoni and sushant singh rajput

बॉलीवुड से पहले सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी में अपना नाम कमा लिया था, एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' से उन्हें देश के घर-घर में पहचान मिली। सुशांत सिंह ने बॉलीवुड में फिल्म 'काय पो छे' से से कदम रखा। इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा और फिल्मों में सक्रिय हो गए। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ को भी खूब सराहना मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था।

फिल्म ने खूब वाह वाही बटोरी थी, यहां तक की खुद महेंद्र सिंह धोनी ने खूब तारीफ की थी। किरदार में जान डालने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने जी तोड़ मेहनत की थी। इस सिलसिले में वो लगभग तीन बार धोनी से मिले थे।

सुशांत ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'पहले मैंने कई घंटों तक उन्हें देखा। मेरा इरादा चीजों को पिकअप करने का था। मैं शूटिंग के दौरान उनके बारे में नहीं सोचना चाहता था। 12 महीने की तैयारी में मैंने उनसे तीन बार मुलाकात की। पहली बार मैंने उनसे सिर्फ अपनी कहानी सुनाने के लिए कहा। दूसरी बार मेरे पास 250 हाईपोथिटिकल मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन थे। तीसरी बार में मैंने उनसे स्क्रिप्ट को लेकर सवाल किए। जैसे कि आप इस वक्त क्या सोच रहे हैं? सिर्फ यह तय करने के लिए कि मैं सही दिशा में जा रहा हूं या नहीं।'

वहीं सुशांत से जुड़ा यह किस्सा महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था, 'सुशांत इस वक्त बहुत नर्वस फील कर रहे होंगे क्योंकि उन्हें ही दिखाना था कि वो अंदर से कैसा महसूस कर रहे हैं। उन्हें ही दर्शकों को विश्वास दिलाना था कि वो ही धोनी हैं और सच पूछो तो उन्होंने मुझे पूरी तरह से पर्दे पर उतार दिया। सुशांत मुझसे पूछते थे कि मैं उस वक्त कैसा महसूस करता था और अब कैसा महसूस करते हैं। तो मैंने उनसे कहा कि यार तुम सवाल ही पूछते रहते हो।'

धोनी के इस सवाल पर सुशांत सिंह राजपूत ने जवाब दिया था कि फैंस आपको मुझमे ढूंढने वाले हैं और इसलिए आपको समझने के लिए मैं सवाल पूछ रहा हूं।

आपको बता दें कि 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में फिल्म में सुशांत के अलावा कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, अनुपम खेर और भूमिका चावला नजर आए थे।

Story Loader