इसके बाद सलीम खान सीधे प्रिंसिपल रूम गए और वंहा जाकर सलमान के बाहर खड़े होने की वजह पूछी। इस पर प्रिंसिपल ने बताया कि आपके बेटे की फीस जमा नहीं हुई है। इस पर सलीम ने बताया कि पैसों की कमी के चलते वे फीस जमा नहीं कर पा रहे है इसलिए फीस उन्होंने जमा नहीं करवाई, तो इसकी सजा सलमान को नहीं उन्हें मिलनी चाहिए। इसके बाद सलीम खान खुद जाकर सलमान खान की जगह पर खड़े हो गए। और वे तब तक खड़े रहे जब तक कि छुट्टी नही हो गई। जब प्रिंसिपल ने यह नजारा देखा, तो सलीम खान से माफी मांगी।