2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन है अनमोल बिश्नोई? जिसने ली Salman Khan के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी

Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। फायरिंग से हड़कंप मचा हुआ है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। आइए आपको बताते हैं कौन है अनमोल बिश्नोई।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Apr 14, 2024

who_is_anmol_bishnoi_img

सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी अनमोल बिश्नोई ने ली है। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

कौन है अनमोल बिश्नोई (Who Is Anmol Bishnoi)
अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी अनमोल का नाम सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरपोल की तरफ से अनमोल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। कथित तौर पर अनमोल को आखिरी बार अमेरिका में एक शादी के दौरान देखा गया था। जिस फेसबुक अकाउंट से धमकी भरा पोस्ट शेयर किया गया है वो हाल ही में एक्टिव किया गया था।

यह भी पढ़ें: फायरिंग के बाद सलमान खान बदलेंगे अपना घर, जानिए क्या है सच?

जांच में जुटी पुलिस
फोरेंसिक टीम और मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फायरिंग करते हुए हमलावरों का CCTV फुटेज भी आया सामने आया है। सलमान खान पर हुए इस हमले के बाद उनके फैंस बहुत घबराए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Bollywood News
आपको बता दें कि सलमान पिछले 40 साल से परिवार के साथ इसी घर में रह रहे हैं। अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर सलमान का घर है। 1 BHK अपार्टमेंट में सलमान अकेले रहते हैं जबकि उनके पेरेंट्स अपार्टमेंट के पहले फ्लोर पर रहते हैं।

Story Loader