
Bollywood News
Sagar Bhatia: सागर भाटिया ने कव्वाली को नए अंदाज में पेश कर इसे युवा पीढ़ी के बीच एक बार फिर से परिभाषित किया है और इस शैली के प्रति लोगों के रुझान को और भी उजागर किया है जो कभी हिंदी संगीत श्रोताओं के बीच बहुत लोकप्रिय थी। और अब, वह इसे फीचर फिल्मों में भी दर्शाने के लिए तैयार हैं, आप को बता दें कि उनका पहला कव्वाली ट्रैक एक बॉलीवुड फिल्म में रिलीज़ होने वाला है।
अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा से सागर प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत कर रहे हैं, आज ही उनके द्वारा स्वरबद्ध किया गया गाना खुदाया रिलीज़ किया गया जो प्रसंशकों को काफी पसंद आ रहा है। सागर अपनी इस उपबल्धि के बारे में अपने विचारों को साझा करते हुए कहते हैं कि “अपने बॉलीवुड पार्श्व गायन की शुरुआत के बारे में बताते हुए मुझे बेहद गर्व और खुशी हो रही है! यह एक मील का पत्थर है जिसका मैंने हमेशा सपना देखा है कि हम अपने दिल का एक टुकड़ा आपके साथ साझा करें।"
सागर को करण जौहर ने धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के तहत साइन किया गया है और इस गाने के साथ वे फ़िल्मी दुनिआ में कदम रख रही है। वर्क फ्रंट की बात करें , सागर ने अपनी अवधारणा सागर वाली कव्वाली के साथ विश्व स्तर पर दौरे किए हैं, और अपने संगीत के लिए दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। उन्होंने प्रतिष्ठित रेट्रो हिंदी गानों के अपने कवर के लिए लोकप्रियता हासिल की, और उनके ओरिजिनल गाने ने भी खूब तारीफें बटोरी हैं। उनके कुछ मूल ट्रैक में मेरा इश्क, रोयी होवेगी और इश्क कमली शामिल हैं।
Updated on:
28 Jun 2024, 10:24 PM IST
Published on:
28 Jun 2024, 10:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.