
आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में है। आमिर और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा का फैंस को बेसब्री से इंतजार। इतना ही नहीं आमिर को भी अपनी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। पहले ये फिल्म इसी साल क्रिस्मस के मौके पर रिलीज होने वाली थी। मगर अब यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है।
दिलचस्प बात यह है कि आमिर की इस फिल्म के साथ साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ भी रिलीज हो रही है। ये देखना मजेदार होगा कि आखिर किस स्टार की फिल्म को ज्यादा रिस्पॉन्स मिलता है। आमिर का कहना है कि जब वे लाल सिंह की रिलीज डेट फाइनल कर रहे थे, तब इससे पहले उन्होंने केजीएफ के प्रोड्यूसर विजय, डायरेक्टर प्रशांत और एक्टर यश से कई दफा माफी मांगी थी। आमिर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म के विजुअल इफैक्ट्स की वजह से रिलीज में देरी हो रही थी। उनके पास दो ही ऑप्शन थे। या तो वो जल्दी से फिल्म कंप्लीट कर इसे रिलीज करें या फिर क्वालिटी वर्क पर ध्यान देते हुए इसे थोड़ी देर से रिलीज करें। आपको तो पता ही होगा कि आमिर को जल्दबाजी पसंद नहीं है, इसलिए उन्होंने दूसरे ऑप्शन को चुना। इस वजह से ‘लाल सिंह चड्ढा’ को उस दिन रिलीज करने के लिए मजबूर हो गए, जिस दिन ‘केजीएफ 2’ रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें-
यह तो वक्त ही बतायगा कि बॉक्स ऑफिस भिड़ंत में कौन बाजी मारता है। । ‘केजीएफ 2’ के साथ अपनी फिल्म रिलीज करने का आमिर खान को मलाल है, इसलिए उन्होंने उनकी टीम के साथ एक डील की है, जिसके तहत एक्टर को ‘केजीएफ 2’ को प्रमोट करना है। आमिर का कहना है कि “मैं दूसरे की जगह घेरना नहीं चाहता हूं लेकिन मेरी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ सिख पर बनी है, इसलिए इसे बैसाखी के दिन से बेहतर रिलीज डेट नहीं मिल सकती है।”
आप को बता दें कि 100 करोड़ की फिल्म KGF 2 दुनियाभर में कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज होने वाली है। फिल्म में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी सहित कई स्टार्स नजर आएंगे। वहीं बात करें अगर लाल सिंह चड्ढा की, तो यह हॉलीवुड क्लासिक फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिसियल रीमेक है।
यह भी पढ़ें-
Published on:
25 Nov 2021, 3:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.