नई दिल्लीPublished: Oct 13, 2021 05:11:55 pm
Tanya Paliwal
Manoj Kumar & Hema Malini Fight: हेमा मालिनी की शिकायत पर मनोज कुमार ने डायरेक्टर कमल अमरोही को दिया ऐसा जवाब कि, वह भी कुछ नहीं बोल पाए।
नई दिल्ली। Manoj Kumar & Hema Malini Fight: मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेता मनोज कुमार ने साथ में हिंदी सिनेमा में ढेरों फिल्में की हैं। फिल्म क्रांति, संतोष, सन्यासी, दस नंबरी जैसी कई प्रमुख फिल्मों में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और मनोज कुमार का साथ दर्शकों को खूब पसंद आया। इसके अलावा वर्ष 1981 में रिलीज हुई फिल्म क्रांति में हेमा मालिनी और मनोज कुमार के अलावा बहुत से बेहतरीन कलाकार जैसे शत्रुघ्न सिन्हा, परवीन बाबी, दिलीप कुमार, शशि कपूर, प्रेम चोपड़ा, निरूपा रॉय आदि भी थे। मनोज कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'क्रांति' उस वक्त की एक बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। लेकिन आप जानते हैं कि, इस फिल्म के दौरान ऐसा क्या हुआ जिससे मनोज कुमार हेमा मालिनी से बहुत परेशान हो गए थे। तो आइए बताते हैं आपको इस बारे में विस्तार से...