
salman khan vote kamalnath in election old interview video
खान ब्रदर्स के भाईजान सलमान खान की बॉलीवुड एक अलग पहचान है। उनके सामने बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स को उनके सामने बोलने से पहले दस बार सोचना पड़ता है। वो इंडस्ट्री में न्यूकमर्स के गॉड फादर के रूप में पहचाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते इस दबंग स्टार के छोटे भाई सोहेल खान ने ऐसा कुछ कर दिखाया था कि उनके भाईजान सलमान भी कुछ नहीं कर सके थे। दरअसल, सोहेल खान के बर्थडे पर हम आपको उनकी शादी से जुड़ी एक सच्चाई बताने जा रहे हैं। जो शायद आप नहीं जानते होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90 के दशक में शर्मीले सोहेल खान की लव लाइफ ऐसी रही है कि सलमान खान को भी शर्मिंदा होना पड़ा था।
सीमा के पैरेंट्स थे शादी के खिलाफ
बता दें कि सोहेल खान की पत्नी सीमा दिल्ली से हैं। वह फैशन डिजाइनिंग के अच्छे फ्यूचर के लिए मुंबई आई थी और इसी दौरान उनकी मुलाकात सोहेल से हुई। सोहेल पहली ही नजर में सीमा को दिल दे बैठे थे। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के प्यार इस कदर पड़ गए कि उन्हें बस अपनी लव-लाइफ के अलावा कुछ नहीं सूझ रहा था। लेकिन सीमा के पैरेंट्स इस शादी के खिलाफ थे।
भागकर मंदिर में करनी पड़ी थी शादी
सोहेल और सीमा की लाख कोशिशों के बावजूद भी उनके घरवाले मानने को तैयार नहीं थे। आखिरकार दोनों को परेशान होकर भागकर मंदिर में शादी की। काफी समय तक सीमा का परिवार इस रिश्ते को मानने से इनकार करता रहा। लेकिन समय के साथ दूरियां मिटती गई। आज है कि दोनों खुशी खुशी रहते हैं। सोहेल पर्दे पर भले ही एक सफल हीरो ना बन सके, लेकिन रियल जिंदगी में वो असल हीरो बनकर सामने आए हैं। अब उनकी शादी को 20 साल हो चुके हैं और दो बच्चे हैं।
Updated on:
20 Dec 2018 08:50 pm
Published on:
20 Dec 2018 08:15 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
