Women Reservation Bill: पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक बैठक में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी, जिससे अब इसे संसद के दोनों सदनों में पेश करने का रास्ता साफ हो गया। बिल को मंजूरी मिलने पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रनौत और ईशा गुप्ता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपना टाइम आ गया है।
Women Reservation Bill: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार महिलाओं लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। बिल को मंजूरी मिलने के बाद अब कंगना रनौत समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नए संसद भवन पहुंचकर इस फैसले पर खुशी जताई है।
कंगना ने बिल पास होने पर क्या बोला?
नए संसद भवन में पहुंची कंगना ने महिला आरक्षण बिल को अद्भुत बताते हुए कहा, ये सब हमारे पीएम मोदी और उनकी सरकार की महिलाओं के उत्थान के लिए विचारशीलता की वजह से संभव हो सका है। कंगना ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी बात रखी है। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम सभी एक नए युग के गवाह बन रहे हैं, अपना टाइम आ गया है, ये लड़कियों का समय है, युवा महिलाओं का समय है। ये बुजुर्ग महिलाओं का समय है। आप अनवॉन्टेड नही हैं। नई दुनिया में आपका वेलकम है, हमारे सपनों के भारत में आपका स्वागत है।
पीएम मोदी ने पूरा किया वादा-ईशा गुप्ता
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता नए संसद भवन पहुंचीं। उन्होंने महिला बिल पर कहा कि ये एक खूबसूरत काम है जो पीएम मोदी ने किया है। ये आरक्षण बिल महिलाओं को समान अधिकार देगा। ये हमारे देश के लिए एक बड़ा कदम है। पीएम मोदी ने इसका वादा किया और इसे पूरा भी किया।