
यामी गौतम और आदित्य धर
यामी गौतम और आदित्य धर अब पेरेंट्स बन गए हैं। उन्होंने अक्षय तृतीया (10 मई) को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने 'वेदाविद' रखा है। इसकी जानकारी कपल ने आज ही फैंस के साथ साझा की है। यामी गौतम के पहले बेटे के नाम का मतलब आध्यात्म से जुड़ा है और बहुत ही खास है।
'वेदाविद' एक संस्कृत शब्द है, जिसका मतलब है कि ऐसा इंसान जो वेदों को अच्छे से जानता हो। 'वेदाविद' भगवान विष्णु का भी एक नाम है। यामी गौतम और आदित्य धर के बेटे का नाम का मतलब बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक को पसंद आ रहा है।
यामी गौतम की तरफ से ये गुड न्यूज शेयर करने के बाद बॉलीवुड के कई सितारे कपल को बधाई दे रहे हैं। इनमें आयुष्मान खुराना, मृणाल ठाकुर, रणवीर सिंह और नेहा धूपिया जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।
Updated on:
20 May 2024, 5:55 PM IST
Published on:
20 May 2024, 5:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.