2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनुष्का ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, एक गरीब परिवार 12 महीने तक खा सकता है पेटभर खाना

अनुष्‍का शर्मा हाल ही में फ‍िल्‍म जीरो के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ इंडियन आइडल 10 के सेट पर पहुंची थीं...

2 min read
Google source verification
anushka sharma

anushka sharma

बॉलीवुड अभिनेत्री और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अनुष्का को भी अन्य बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह महंगी-महंगी पोशाक पहनने का शौक है। 'जीरो' के प्रमोशन के दौरान अनुष्का की कीमती ड्रेस के सामने कैटरीना कैफ जैसी हॉट अभिनेत्री की खूबसूरती भी फीकी पड़ती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में अनुष्का शर्मा 'जीरो' के प्रमोशन दौरान इतनी महंगी पोशाक पहनकर पहुंची कि एक गरीब परिवार का 12 महीने तक का खर्च आसानी चल सकता है।

'इंडियन आइडल' के सेट पर 1,69,999' की पोशाक में पहुंची अनुष्का
हाल ही में अनुष्‍का फ‍िल्‍म 'जीरो' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ 'इंडियन आइडल 10' के सेट पर पहुंची थीं। यहां अनुष्‍का जिस गाउन में नजर आईं उसकी कीमत का अंदाजा भी आप नहीं लगा पाएंगे। इस दौरान अनुष्‍का ने एक मल्‍टी कलर गाउन पहना था जोकि ड‍िजाइनर मोनिशा जयसिंह के लेबल का था। इस गाउन की कीमत 1,69,999/- रुपए है।

गाउन के साथ कैरी किए गुरनानी के ईयररिंग्स
अनुष्का ने कीमती गाउन के साथ अपने लुक को कंपलीट करने के लिए प्रकाशी फाइन ज्‍वैलरी की र‍िंग, दीपा गुरनानी के ईयररिंग्‍स और जारा की हील्‍स पहनी थीं। अनुष्‍का को इस लुक में तैयार किया था मेकअप आर्टिस्‍ट संध्‍या शेखर ने।

Anushka Sharma a " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/01/zero_1_3865770-m.jpg">

कंटेस्टेंट रह गए हैरान
अनुष्‍का शर्मा का स्‍टाइलिश अंदाज देखकर 'इंडियन आइडल' के मंच पर मौजूद सभी कंटेस्‍टेंट भी हैरान रह गए। सभी उनसे मिलने के लिए उनके पास आते रहे। अनुष्‍का की अदाओं का जादू भी 'इंडियन आइडल' के मंच पर खूब चला। बता दें कि अनुष्‍का शर्मा 'जीरो' कल यानी शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

Story Loader