10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के बाद प्रियंका ने बदला अपना नाम, अब नहीं रहीं ‘चोपड़ा’…

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे पति निक का सरनेम ‘जोनस’ जोड़ लिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Dec 07, 2018

priyanka chopra change name add husband nick surname jonas in her name

priyanka chopra change name add husband nick surname jonas in her name

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की है। शादी के बाद अब एक्ट्रेस आधिकारिक तौर पर प्रियंका चोपड़ा जोनस बन गई हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे पति निक का सरनेम ‘जोनस’ जोड़ लिया है।

आपको बता दें प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन और 2 दिसंबर को हिंदू मान्यताओं के मुताबिक शादी की। दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई।

इतना ही नहीं शादी के बाद 4 दिसंबर को दोनों सितारों ने दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी थ्रो की। इस पार्टी में कई रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल हुए। साथ ही रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। निक जोनस के पूरे परिवार ने नरेंद्र मोदी संग तस्वीर खिंचवाई। पर इन सबसे खास रहा मोदी जी द्वारा निक-प्रियंका को दिया गया तोहफा।

क्या आप जानते हैं प्रियंका-निक को मोदी जी ने वही तोहफा दिया जो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में दिया था। जी हां मोदी जी ने इस जोड़े को आशिर्वाद सहित दो गुलाब के फूल तोहफे में दिए। पिछले साल विराट-अनुष्का को भी पीएम ने यही तोहफा दिया था। अब अगली रिसेप्शन मुंबई में है जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

आपको बता दें शादी के बाद प्रियंका पहले अपनी आगामी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म करेंगी। इसके बाद जनवरी के आसपास हनीमून के लिए निकलेंगी।