
Rahsifal
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी, मन अनैतिक कार्यों की ओर भटक सकता है, सुख सुविधाओं में कमी रह सकती है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों को आज वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, बुद्धि के प्रयोग से अचानक लाभ के अवसर बनेंगे, नौकरों का सहयोग रहेगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, व्यर्थ की धन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, कुसंग और क्लेश से बचें, मन अनैतिक लाभ की ओर बढ़ सकता है, लोभ में ना पड़ें।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है, दिल- दिमाग परेशान रहेगा, स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, तनाव व खर्च की अधिकता रहेगी, कोर्ट कचहरी के काम निपटाने के लिए दिन ठीक है,कार्य देरी से बनेंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज अचानक लाभ के मार्ग बन सकते हैं, बाहरी क्षेत्रों से भी लाभ संभव है, मित्रों का संग साथ मिलेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों को आज सरकारी कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है, प्रत्येक कार्य देरी से उलझ कर बनेगा, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े जातक लाभ में रहेंगे, अधिकारी और पिता से विचार नहीं मिलेंगे।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को आज धर्म कर्म से लाभ होगा, प्राचीन गूढ़ विद्याओं में रुचि जागृत होगी, व्यापार वृद्धि के योग हैं।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता, चंद्रमा मृत्यु वाले भाव में है इसलिए खतरे के कार्यों से बचें, अचानक चोट चपेट लग सकती है, सावधानी अपेक्षित है, भाग्य साथ नहीं देगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, यदि पूर्व में कर्जा लिया है तब कष्ट और क्लेश संभव है, शरीर व मन परेशान हो सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम नहीं है, छिपे हुए रोग, छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें। जीवनसाथी को वायु रोग द्वारा कष्ट हो सकता है, दवा इत्यादि पर धन खर्च होगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों को आज शिक्षा में बाधा उत्पन्न हो सकती है, कारोबारी जातकों को अचानक लाभ हो सकता है, रुका हुआ धन मिल सकता है, यथासंभव कुसंग से बचें।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के आज सुख सुविधाओं में कमी रहेगी, मान प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें, समाजिक कार्यों में रुचि रहेगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
Published on:
06 Feb 2020 06:00 am

बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
