बदायूं

अखिलेश यादव आज बदायूं में, लेकिन हलचल बरेली में

सपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी चल रही है भंग।

less than 1 minute read
Dec 15, 2018

बदायूं/बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बदायूं में सपा विधायक आशीष यादव के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए बदायूं आएंगे। अखिलेश यादव बरेली से सड़क मार्ग द्वारा बदायूं जाएंगे। बरेली में सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के स्वागत की तैयारी कर रखी है। अखिलेश यादव के बरेली आने पर जिले में सपा नेताओं में हलचल बढ़ गई है क्योंकि जिले में समाजवादी पार्टी की जिला और महानगर कार्यकारिणी भंग चल रही है। अखिलेश के आगमन पर सपा नेता अपना अपना दावा उनके सामने पेश कर सकते है।

कार्यकारिणी चल रही है भंग

शिवपाल यादव की पार्टी के गठन के बाद अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की जिला और महानगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद को उनके पद से हटा दिया था। दोनों कार्यकारिणी भंग होने के बाद सपा के तमाम नेता जिलाध्यक्ष पद की जुगाड़ में लगे हुए है और आज अखिलेश के आगमन पर ये नेता अपना या अपने समर्थक के लिए दावा कर सकते है।

त्रिशूल हवाई अड्डे पर आएंगे अखिलेश

अखिलेश यादव निजी विमान से त्रिशूल हवाई अड्डे पर आएंगे। जहां से वो सड़क मार्ग द्वारा बदायूं के लिए रवाना होंगे। रास्ते में अखिलेश यादव का जगह जगह पर स्वागत किया जाएगा। अखिलेश यादव के स्वागत के लिए नेताओं ने तैयारी कर रखी है।

Published on:
15 Dec 2018 12:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर