26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदायूं
बदायूं में आयुष्मान भारत योजना का हुआ शुभारंभ, पहले दिन सैकड़ों लोगों को बांटे गए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
Play video

बदायूं में आयुष्मान भारत योजना का हुआ शुभारंभ, पहले दिन सैकड़ों लोगों को बांटे गए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

इस योजना के तहत पांच लाख रुपए तक इलाज के लिए मिलेंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

suchita mishra

•

Updated: 24 Sep 2018, 1:45 PM IST

 

बदायूं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना का शुभारम्भ रविवार को बदायूं में भी किया गया। इस योजना के शुभारंभ के बाद देश के गरीब लोगों को काफी राहत मिलेगी। वे भी अपनों का इलाज अच्छे अस्पतालों में करा सकेंगे। इस योजना के तहत पांच लाख रुपए तक इलाज के लिए मिलेंगे। बदायूं में भी इस योजना के तहत 186 लोगों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं 902 लोगों को चिन्हित किया गया है। बदायूं में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में राज्यमंत्री बी एल वर्मा, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सदर विधायक महेश गुप्ता व डीएम सहित जिले के स्वास्थ्य विभाग के लोग शामिल रहे।