Q. हाउसिंग फॉर ऑल को सफल बनाने के लिए बजट में क्या करने की जरूरत है?
A. मोदी सरकार 2022 तक देश के सभी परिवार को घर देने का लक्ष्य तय किया है। अगर, सरकार अपने इस महत्वाकांक्षी स्कीम को सफल बनाना चाहती है तो बजट में रियल्टी सेक्टर को इंफ्रा का दर्जा, अंडर कंस्ट्रक्शन पर जीएसटी की दर घटाने, होम लोन पर टैक्स की छूट सीमा बढ़ाने के साथ सिंगल विंडो सिस्टम स्वीकृति की व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही प्रोजेक्ट लाने के लिए सस्ते दर पर जमीन मुहैया करना होगा। तभी जा कर प्राइवेट डेवलपर्स सरकार के इस मुहीम में अपना पूरा योगदान दे पाएंगे।