
बुलंदशहर। डिबाई थाना क्षेत्र के दानपुर में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को क्वारंटाइन किया गया है। रविवार को 16 संदिग्ध कमरे की खिड़की तोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने 16 में से 14 लोगों को पकड़कर फिर से क्वारंटाइन सेंटर में पहुंचा दिया है। पुलिस अभी दो संदिग्धों की तलाश कर रही है। इस मामले में 16 संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
आसपास के गांवों के थे फरार संदिग्ध
बुलंदशहर के डिबाई तहसील स्थित दानपुर जनता इंटर कॉलेज में कोरोना के संदिग्धों को रखा गया है। रविवार शाम को यहां रुके 16 संदिग्ध खिड़की तोड़कर फरार हो गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने 16 में से 14 लोगों को पकड़ कर वापस सेंटर पर भेज दिया। दो लोग अब भी फरार हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी आसपास के गांवों के थे। भागकर ये अपने घर पहुंच गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन इनके घर पहुंच गई, जहां से इनको पकड़ा गया।
तीन दिन पहले लाए गए थे 103 लोग
बता दें कि दानपुर के जनता इंटर कॉलेज में तीन दिन पहले 103 लोगों को लाया गया था। इनमें से कई आसपास के गांव के हैं जबकि कुछ लोग बाहर से आए थे। रविवार देर रात डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार ने डिबाई थाना क्षेत्र के सभी को क्वारंटाइन सेंटरों का जायजा लिया। वहां उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना। एसएसपी संतोष कुमार के मुताबिक, क्वारंटाइन सेंटर पर 103 लोगों को रखा गया था। 16 में से 14 लोगों को पकड़ लिया गया है। एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। फरार हुए लोगों में कोई जमाती नहीं था।
Updated on:
13 Apr 2020 10:13 am
Published on:
13 Apr 2020 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
