4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: इन 16 तीन तलाक पीड़िताओं की आपबीती सुन रो देंगे आप, सीएम योगी के बुलावे पर लखनऊ पहुंची

Highlights सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष बुलावे पर लखनऊ पहुंची 16 तीन तलाक पीड़िता पीड़िताएं बोली- सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की पूरी उम्मीद सीएम योगी दिलाएं देश की आधी आबादी को न्याय

less than 1 minute read
Google source verification
teen-talaq-victims.jpg

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर की तीन तलाक पीड़ित महिलाओं से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में मुलाकात करेंगे। बता दें कि मंगलवार को बुलंदशहर पुलिस लाइन से पुलिस प्रशासन की टीम तीन 16 तलाक पीड़ित महिलाओं को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। आज ये सभी सीएम से मुलाकात करेंगी।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबरः 'अब सोनिया व राहुल गांधी जाएंगे जेल'

चेहरे पर मायूसी और भविष्य को लेकर बुर्का पहने आज जिन महिलाओं को देख रहे हैं, ये सभी तीन तलाक पीड़िताएं हैं। सीएम के बुलावे पर इन सभी तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को रिजर्व पुलिस लाइन में बुलाया गया था। जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच में लखनऊ के लिए रवाना किया गया। पुलिस और मजिस्ट्रेट भी तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के साथ रवाना हुए हैं।

बता दें कि आज यानी 25 सितम्बर को लखनऊ में सीएम योगी प्रदेशभर की तीन तलाक पीड़िताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सीएम योगी तीन तलाक के नए कानून का उनसे फीडबैक भी लेंगे। लखनऊ रवाना होने से पहले तीन तलाक पीड़िताओं से बात की। पीड़िताओं का साफतौर पर यही कहना था कि उनको सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की पूरी उम्मीद है। सीएम योगी तीन तलाक पीड़ितों के घर पहुंचकर देश की आधी आबादी को न्याय दिलाएं।

उधर इस मामले में एडीएम रविन्द्र कुमार ने बताया कि 16 महिलाओं को लखनऊ सीएम योगी के कार्यक्रम में भेजा गया था। तीन तलाक पीड़ित रानी ने बताया कि हम महिलाओंं की समस्या सीएम जरूर सुनेंगे आैर उनका समाधान करेंगे।

यह भी पढ़ें- मायावती के खास इस पूर्व मंत्री ने अपने मीट प्लांट में बनी मस्जिद ढहाई