9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंटेनर ने खड़ी बस में मारी टक्कर तो मच गई चीख-पुकार, दिखा खौफनाक मंजर, देखें वीडियो

-सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया -जहां से उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी

less than 1 minute read
Google source verification
bus

कंटेनर ने खड़ी बस में मारी टक्कर तो मच गई चीख-पुकार, दिखा खौफनाक मंजर, देखें वीडियो

बुलंदशहर। जनपद के कोतवाली खुर्जा नगर के अग्रवाल तिराहे के पास खड़ी रोडवेज़ बस में तेज गति से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें : बैल को जंगल में ले जाकर पहले पैर और फिर काटी गर्दन, सूचना मिलते ही हिंदू संगठन ने...

दरअसल, रविवार की सुबह बुद्ध विहार डिपो की बस दिल्ली से खुर्जा आ रही थी। खुर्जा के अग्रवाल-तिराहे पहुँचने पर चालक दीपक दिवाकर ने बस को रोक लिया। पीछे से तेज गति पर आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें : लग्न लेकर गए चाचा-भतीजे की ऐसी खबर आई घर, सुनकर परिजनों की निकल गई चीख

जिसमें कासगंज निवासी धर्मेंद्र, सनी और विपुल घायल हो गए। वहीं अलीगढ निवासी लेखराज पिंटू और मिथलेश घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के जटिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी।