15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब घुड़चढ़ी कर शादी के लिए पहुंची एक बेटी तो दिखा ऐसा नजारा, आप भी देखें वीडियो

दुल्हन के पिता ने अपने इस प्रयास से बेटे-बेटियों में भेदभाव नहीं करने का दिया संदेश

2 min read
Google source verification
bulandshshar

यूपी के इस शहर में जब एक बेटी ने की घुड़चढ़ी तो दिखा ऐसा नजारा, आप भी देखें वीडियो

बुलंदशहर. कथित गोकशी के दुनियाभर की सुर्खियों आया बुलंदशहर का स्याना अब एक बेटी अलग मिसाल पेश करने की वजह से सुर्खियों में है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की शादी में दूल्हे की तर्ज पर घुड़चढ़ी कराकर विदाई की। इस पिता का मानना है कि बेटा और बेटी में भेदभाव नहीं रखना चाहिए। ये तस्वीरें बुलंदशहर के स्याना नगर की हैं। स्याना के रहने वाले गोविन्द चौहान ने बेटी राधा की शादी दिल्ली निवासी सनी चौहान से की है। इस शादी की खास बात ये रही कि यहां वर नहीं, बल्कि दुल्हन बनने वाली वधु की घुड़सवारी कराई गई।

दरअसल इस बेटी का बाप, समाज में बेटी और बेटे के बीच होने वाले भेदभाव को खत्म करने के लिए घर से लेकर मैरिजहोम तक बेटी राधा को बेटों की तर्ज पर घुड़चढ़ी कराते हुए ले गए। गोविन्द चौहान का मानना है कि हमें बेटा और बेटी के बीच किसी भी तरह का भेदभाव नहीं रखना चाहिए। उनके बीच समान व्यवहार करना चाहिए। गोविंद यहां तक कहते हैं कि जब बेटा घुड़चढ़ी कर सकता है, तो बेटी घुड़सवारी क्यों नहीं कर सकती है। गोविंद के इस नए प्रयास से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि रिश्तेदारों के चहरे भी खुशी से खिल उठे।

बुलंदशहर हिंसा: पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने, मचा हड़कंप

नगर में एक पिता ने दूल्हे की तर्ज पर बेटी को घुड़चढ़ी कराकर शादी कर विदा किया। पिता का मानना है कि बेटा और बेटी में भेदभाव नहीं रखना चाहिए। बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र में रह रहे गोविन्द चौहान ने अपनी बेटी राधा की शादी दिल्ली निवासी सनी चौहान से की है, जिसमें सबसे अलग बात यह रही की गोविन्द चौहान ने अपने घर से नवाब फार्म हाउस तक बेटी राधा को बेटों की तर्ज पर घुड़चढ़ी कराते हुए ले गए। जहाँ राधा का सनी चौहान के संग विवाह संपन्न हुआ। इसपर गोविन्द चौहान ने बताया कि हमें बेटा और बेटी के बीच भेदभाव नहीं रखना चाहिए। उनके बीच समान व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब बेटा घुड़चढ़ी कर सकता है तो बेटी क्यों नहीं घुड़चढ़ी कर सकती है। साथ ही गोपाल चौहान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी राधा को बेटों से ज्यादा अपना हक दिया है। गोविंग और उनके परिजन अपने इस नए प्रयास से खुश हैं।