4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ते प्रदूषण के बाद इस जिले में भी प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, 3 फैक्ट्रियां सील

बढ़ते प्रदूषण पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई में प्रदूषण फैलाने वाली जिन 3 फैक्ट्रियों को आज सील किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 31 Oct 2018, 7:09 PM IST

bulandshahar factory

बढ़ते प्रदूषण के बाद इस जिले में भी प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, 3 फैक्ट्रियां सील

बुलंदशहर। एनजीटी के नियम कायदे और कानूनों को लांघ कर चलाई जा रही तीन फैक्ट्रियों में बुधवार को जिले के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताला डाल दिया। काबिलेगौर है कि दिल्ली-एनसीआर में सबसे प्रदूषित जिलों में बुलन्दशहर का नाम भी शामिल हो गया है। आगे भी प्रदूषण फैलाने वाली कुछ अन्य कम्पनियों पर अभी और कार्रवाई होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-इस जिले में प्रदूषण के खिलाफ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, ये फैक्ट्रियां कराईं बंद

जिला प्रशासन ने बुधवार को जिले के सिकन्द्रबाद इंडस्ट्रियल एरिया में एक के बाद एक लगातार तीन फैक्ट्रियों पर बिना एनओसी लिए चलाने और नियमों का उल्लंघन करने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल प्रशासन ने कुल तीन फैक्ट्रियों में घोर अनियमितता मिलने पर उन्हें सीज कर दिया। जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि ये तीनों इकाइयां बिना एनओसी के खुलेआम प्रदूषण फैला रही थीं। टीम ने छापेमारी में नियम विरुद्ध काम में लायी जा रही सामग्री को जब्त भी किया है। बढ़ते प्रदूषण पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई में प्रदूषण फैलाने वाली जिन 3 फैक्ट्रियों को आज सील किया गया है। उनमें रजत इंटरप्राइजेज, गंगोत्री पैराफिन वैक्स और आर के कैमिकल शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि रजत इंटरप्राइजेज फैक्ट्री बिना एनओसी के चालाई जा रही थी। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए ये कार्रवाई की गई है ।

यह भी पढे़ं-कुख्यात सुनील राठी को इस मामले में मिली 10 साल की सजा, 8 साल बाद आया फैसला

पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत आसपास में सफेद धुंन्ध छाई हुई है। स्मॉग का असर दिल्ली के समीपवर्ती जिलों में भी देखा जा सकता है। राजधानी के साथ ही बुलंदशहर जिले में भी लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हम आपको बता दे कि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिले में बढ़ते हुए प्रदूषण पर चिंता जताते हुए मंगलवार को ही जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए वातावरण में जहर घोलने वाले ऐसे कारखानों पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाने के बारे में अपने मातहतों के साथ मीटिंग ली थी और स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जहां भी अनियमितता मिले उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।