
बुलंदशहर हिंसा में मारे गए शख्स सुमित का नाम हटाया जाएगा एफआईआर से, जानिए क्यो
बुलंदशहर. स्याना कोतवाली एरिया के चिंगरावठी चौकी के पास जंगल में भड़की हिंसा में दर्ज हुए सुमित का नाम एफआईआर से हटाया जाएगा। भाजपा सांसद भोला सिंह का कहना है कि पुलिस प्रशासन सुमित का नाम एफआईआर से हटाने को तैयार है। फैली हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में वादी के तौर पर सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने 27 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सांसद ने बताया कि सुमित के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
बता देें कि सोमवार को चिंगरावठी गांव में कथित गोवंश का लेकर बवाल हो गया था। भीड़ ने पथराव और फायरिंग की थी। जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी भीड़ को हटाने के लिए फायरिंग की। इस दौरान भीड़ ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। सरकार वाहन फूंक डाले और चिंगरावठी चौकी को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की तरफ से की गई फायरिंग और पथराव में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की जान चली गई। वहीं घटना में सुमित नाम के युवक की मौत हो गई। इस मामले में हिंसा में मारे गए सुमित के नाम भी एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
सांसद भोला सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से सुमित का नाम एफआईआर से हटाने की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि सुमित का नाम एफआईआर से हटा दिया जाएगा। साथ ही सुमित के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया गया है।
Published on:
05 Dec 2018 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
