14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजद्रोह और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के हत्यारोपियों का लोगों ने ऐसा किया स्वागत, सोशल मीडिया पर वायरल रहा वीडियाे- देखें वीडियाे

मुख्य बातें हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपियों के स्वागत में लगाये यह नारे जेल से बाहर आने से पर लोगों ने किया जोरदार स्वागत

less than 1 minute read
Google source verification
bulandshahr.jpeg

बुलंदशहर। पिछले साल हुए बुलंदशहर स्याना हिंसा मामला में जेल में बंद 06 आरोपियों को जेल से जमानत पर आखिर रिहाई मिल गई। खास बात यह है कि जेल से छूटने के बाद सभी 06 आरोपियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई।

Weather Alert: यूपी के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, उमस से मिलेगी राहत

जेल से जमानत पर आए सभी आरोपियों पर पुलिस ने राजद्रोह, हत्या और बलवा करने के आरोपों में गिरफ्तार किया था। दरअसल स्याना हिंसा के आरोपी जीतू फौज़ी, शिखर अग्रवाल, हेमू, उपेंद्र सिंह राघव, सौरव और रोहित राघव कोर्ट से जमानत के जैसे ही जेल से बाहर आये। उनका हिन्दूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारों से फिज़़ा गूंज उठी। शिखर अग्रवाल भाजपा युवा मोर्चा के स्याना के पूर्व नगर अध्यक्ष हैं। जबकि उपेंद्र सिंह राघव अंतर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष रहे हैं।

बता दें कि तीन दिसम्बर को स्याना के चिंगरावठी में गौकशी के बाद हिंसा भड़क गई थी। हिंसा में न सिर्फ इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बल्कि सरकारी वाहन और पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मामले दर्ज कर 44 लोगों को जेल भेज दिया था। 44 में से 06 आरोपियों को साढ़े सात माह के बाद जेल से जमानत पर रिहा किया गया। राजद्रोह, हत्या और बलवा के आरोपियों की स्वागत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।