8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: बुलंदशहर में गरजे सीएम योगी, बोले- कांग्रेस, सपा और बसपा देश की समस्या तो भाजपा समाधान

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के शिकारपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath hold rally in Bulandshahr says Congress SP and BSP are problem of country and BJP is solution

CM Yogi Adityanath Hold Rally in Bulandshahr

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में चुनावी जनसभा को संबोधित हुए कहा कि देश में अब आतंकी विस्फोट नहीं करते हैं। यदि देश में आतंकवादी घुसे तो उनको ठिकाने लगा दिया जाएगा। इसके साथ ही पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं को भी ठीक कर दिया जाएगा। देश से आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या को समाप्त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की अस्मिता को बचाने के लिए कई नारे दिए, जिसका कांग्रेस मजाक उड़ाया करती थी। वहीं, सपा और बसपा उनका सपोर्ट करती थी। कांग्रेस, बसपा और सपा देश की तमाम समस्याओं की जड़ हैं, जबकि भाजपा इन समस्याओं का समाधान है।

सीएम योगी ने लोगों को मतदान करने के लिए किया अपील

सीएम योगी ने आगे कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आज लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान हो रहा है, जिसके परिणामों को लेकर हम निश्चिंत हैं। इस भाव के साथ पूरा देश एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित दिखायी दे रहा है। इसी के तहत दूसरे चरण के मतदान के लिए हम सभी से अपील करने आए हैं।

देश में बन रहा है वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सप्रेस-वे

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई पहचान, दुनिया में सम्मान और आतंकवाद की समस्या से निजात दिलाई है। ऐसे में हमारा भी दायित्व है कि देश में तीसरी बार भी मोदी सरकार बनाएं। देश में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर हाईवे और एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। बुलंदशहर भी गंगा एक्सप्रेस-वे के साथ जुड़ रहा है। इससे प्रयागराज की दूरी मात्र 6 घंटे में तय की जा सकेगी। ऐसे में बुलंदशहर के लोग अगले साल महाकुंभ में स्नान के लिए सुबह जाएंगे और शाम को वापस लौट आएंगे। बुलंदशहर को अपना मेडिकल कॉलेज, वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी, आईआईटी, आईआईएम और एम्स मिलने जा रहे हैं।