4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र से सीधे ससुराल मेरठ पहुंचा एक व्यक्ति निकला कोराेना पॉजिटिव, खुर्जा में अफवाह से मचा हड़कंप

Highlights - बुलंदशहर के खुर्जा का मूलनिवासी है कोराेना वायरस पीड़ित - पीड़ित व्यक्ति खुर्जा में किसी के सम्पर्क में आने की अफवाह - डीएमओ बोले- अमरावती से सीधे मेरठ पहुंचा था पीड़ित

less than 1 minute read
Google source verification
bulandshahr.jpg

बुलंदशहर. जिले के रहने वाले एक व्यक्ति के कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने की वजह से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति खुर्जा का मूलनिवासी है। फिलहाल मेरठ के अस्पताल में इस व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। यह व्यक्ति महाराष्ट्र के अमरावती से मेरठ अपनी ससुराल किसी काम से आया था। तबीयत खराब होने पर जांच कराई गई तो खुर्जा निवासी व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिले में ये अफवाह आग की तरह फैल गई कि पीड़ित व्यक्ति खुर्जा में किसी के सम्पर्क में आया था। शनिवार को मेडिकल टीम व पुलिस प्रशासन खुर्जा स्थित कोरोना पीड़ित के घर पहुंचा।

यह भी पढ़ें- Lockdown के बीच एंबुलेंस में छिपकर जा रहे मजदूरों को पुलिस पकड़ा, आपबीती सुन अधिकारियों ने घर भेजा

डीएमओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने जांच के बाद पाया कि यह व्यक्ति खुर्जा का मूलनिवासी जरूर है, लेकिन वह महाराष्ट्र के अमरावती से सीधा मेरठ पहुंचा था। जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और मेरठ में ही उस 50 वर्षीय व्यक्ति को एडमिट कराया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं, अधिकारियों ने पीड़ित के खुर्जा के किसी व्यक्ति के संपर्क में आने की बात से भी इनकार किया है।

हालांकि मेडिकल टीम ने सावधानी बरतते हुए पूरे इलाके को सैनिटाइज कर दिया है। इसके साथ ही परिवार में रह रहे 8 लोगों को भी सुरक्षा के लिहाज से 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। घर पर ही पूरे परिवार की मॉनिटरिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Noida में एक साथ कोरोना वायरस के 5 नए केस आए सामने, यूपी में सबसे अधिक 23 पर पहुंची मरीजों की संख्या

Story Loader