3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिपकली गिरा दूध पीने से छोटी बहन की मौत, बड़ी की हालत नाजुक, परिवार में कोहराम

Highlights- बुलंदशहर कोतवाली देहात के चोला क्षेत्र स्थित खानपुर गांव की घटना- ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में एक छात्रा की मौत- मृतका की बड़ी बहन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

2 min read
Google source verification
milk.jpg

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छिपकली गिरा दूध पीने से एक छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। वहीं उसकी बड़ी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो बहनों ने घर में रखा छिपकली गिरा दूध पी लिया था। दोनों की हालत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के शारदा हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि उसकी बड़ी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- शामली में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन महिलाओं समेत पांच की मौत

दरअसल, यह दर्दनाक घटना बुलंदशहर कोतवाली देहात के चोला क्षेत्र स्थित खानपुर गांव की है। जहां किसान यतेंद्र अपनी दो बेटी योगिता 18 वर्ष, भारती 14 वर्ष, बेटा युवनेश 16 के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर यतेंद्र की पत्नी ने दूध को गर्म किया था। उसके बाद यतेंद्र पत्नी व दोनों बेटियों के साथ खेत पर काम करने के लिए चले गए।दोपहर करीब ढाई बजे सभी लोग वापस घर लौटे। घर लौटने पर योगिता, भारती ने एक-एक गिलास दूध पिया। दूध पीने के कुछ समय पश्चात ही भारती ने जी मिचलाने और उल्टी होने की शिकायत की, लेकिन मां ने किसी अन्य वजह से तबीयत खराब होने की बात कहते हुए कोई खास ध्यान नहीं दिया।

शाम करीब चार बजे यतेंद्र का पुत्र युवनेश स्कूल से घर लौटा। मां ने युवनेश के लिए जैसे दूध गिलास में डाला तो उसमें छिपकली का कंकाल भी आ गया। दूध में छिपकली का कंकाल देख मां के होश उड़ गए। उसे तुरंत बेटी भारती के दूध पीने से तबियत खराब होने की बात याद आई। मां ने तुरंत घटना के बारे में परिवार के अन्य लोगों को बताया।

जानकारी होने पर परिवार के लोग शाम करीब चार बजे दोनों बहनों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा लेकर पहुंचे। जहां दोनों को शारदा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि उपचार के दौरान शाम करीब सात बजे भारती की मौत हो गई। वहीं योगिता की हालत गंभीर बनी हुई है, जो फिलहाल आईसीयू में भर्ती है। परिजनों ने बताया कि भारती कक्षा नौ की छात्रा थी। वहीं योगिता बीएससी नर्सिंग की छात्रा है। इस मामले में सीएमएस एनके तिवारी ने बताया चोला के खानपुर गांव में छिपकली गिरा दूध पीने का मामला संज्ञान में आया है। एक लड़की का इलाज चल रहा है, वहीं दूसरी लड़की की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ के मौसा को ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर हालत में एम्स रेफर

Story Loader