12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक मंडप के बाहर से भाग गया दूल्हा, जानिए क्यों- देखें वीडियो

दूल्हे के भागने की खबर लगते ही लड़की के परिवार वालों ने बारात को बनाया बंधक

2 min read
Google source verification
DEMO PIC

अचानक मंडप के बाहर से भाग गया दूल्हा, जानिए क्यों- देखें वीडियो

बुलंदशहर।शादी को लेकर हर युवक- युवती के अलग अलग सपने रहते हैं। यह बंधन युवक-युवतियों के साथ ही दो परिवारों के बीच बंधता हैं, लेकिन जब इस बंधन में बंधा दूल्हा न पहुंचकर बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंच जाये।यह सुनना बहुत ही अजीब लगता हैं, लेकिन यूपी के बुलंदशहर जिले में एेसा ही एक मामला सामने आया है।जहां दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा मौके से फरार हो गया।इसकी जानकारी लड़की वालों को लगी।इस पर गुस्साए लड़की वालों ने बारात को बंधक बना लिया।इसबीच पूरे गांव में शोर मच गया।उधर पता चला कि दूल्हा शादी नहीं करना चाहता था।उसके घर वाले जबरन उसकी शादी कर रहे थे। जिसके चलते वह फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-व्यापारी की हत्या के बाद बाजार बंद कर व्यापारियों ने पुलिस को दी ये बड़ी चेतावनी- देखें वीडियो

गाजे बाजे के साथ पहुंची थी बारात आैर फरार हो गया दूल्हा

बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र के टिहरी नंगला गांव का है। यहां परिवर्तित नाम सपना की र्इ महीने पहले जहांगीराबाद निवासी ललित से शादी तय हुर्इ थी। इसमें शादी की तारीख 28 फरवरी रखी गर्इ थी। तारीख के हिसाब में शादी की सभी रस्मों को निभाया जा रहा था। कुछ दिन पहले ही लड़की वाले दूल्हे ललित के घर सगार्इ लेकर आये थे।सभी रस्म अच्छे से होने पर गुरुवार को लड़के वाले बारात लेकर दुल्हन के घर जाने के लिए निकले।चढ़त के बाद बारात गाजे बाजे के साथ भारी दुल्हन के गांव में उसके घर के पास ही पहुंची थी।इसी दौरान दुल्हन लेने जा रहा दूल्हा ही गायब हो गया।इसकी जानकारी धीरे धीरे लड़की के गांव वालों को लगी।उन्होंने यह बात लड़की के परिजनों को दी।

लड़की वालों ने बारात को बंधक बनाकर किया ये काम

घर के दरवाजे से दुल्हे के भागने की खबर जब लड़की वालों को लगी।तो लड़की वालों में भी खलबली मच गर्इ।गुस्साए लड़की वालों ने लड़के के पिता और रिश्तेदार समेत बारात को बंधक बना लिया।वहीं जब लड़की के परिवार ने मामले की जानकारी की तो पता चला कि दूल्हा शादी नहीं करना चाहता था।लेकिन उसके परिवार वालों ने यह बात किसी को नहीं बतार्इ।उधर लड़की के परिजनों ने कहा कि उनका शादी में 10 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ हैं और गांव में बेज्जती हुई है।इस पर लड़के वालों ने पंचायत में खर्चा वापस देने की बात की।इसके बाद बारात को छोड़ा गया।पीड़ित लड़की ने कहा कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है।लड़के वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।जिससे वह और किसी का घर बर्बाद ना करें