8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Alert: यूपी में तीन दिन भीषण बारिश-ओलावृष्टि और व्रजपात, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

UP Weather Alert, IMD rain forecast: IMD पूर्वानुमान के अनुसार UP में तीन दिन भीषण बारिश, ओलावृष्टि और व्रजपात का Alert जारी किया गया है। आज बुंदेलखंड और विध्य राज्य में भयंकर बारिश हो सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Weather Alert: यूपी में तीन दिन भीषण बारिश-ओलावृष्टि और व्रजपात, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

UP Weather Alert: यूपी में तीन दिन भीषण बारिश-ओलावृष्टि और व्रजपात, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

UP Weather Alert, IMD rain forecast: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार 18 अगस्त को यूपी में जोरदार बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने यूपी की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में 19 और 20 अगस्त को समान्य बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि इस समय बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। जो कि हिमालय की तलहटी से होकर गुजरी रही मानसून ट्रफ लाइन का पूर्वी छोर दक्षिण की ओर खिसकने से यूपी के पूर्वी जिलों में बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवा से कम हवा का दबाव बना है। इस कारण प्रदेश में 18 से लेकर 20 अगस्त तक कहीं पर भारी बारिश और कहीं आंशिक बारिश की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि 20 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

पश्चिम यूपी के जिलों में मौसम अब साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि के साथ उमस भी लोगों को परेशान करेगी। हालांकि उत्तराखंड में हो रही भीषण बारिश के चलते पश्चिम यूपी के जिलों में बिना बारिश बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। हरिद्वार से गंगा का पानी छोड़े जाने से बिजनौर और मेरठ के हस्तिनापुर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

हालांकि गुरुवार को दिन में जलस्तर कम होने से ग्रामीणों को कुछ राहत जरूर मिली है। लेकिन आफत कम नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अभी 30 अगस्त तक मौसम में इसी तरह का परिवर्तन देखने को मिलेगा। हालांकि यूपी के पश्चिम जिलों में अब तापमान तेजी से बढ़ेगा।