2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटली की युवती ने फोन के जरिये व्यापारी को मरने से ऐसे बचाया, आप भी करेंगे तारीफ

Highlights नगर कोतवाल के पास आया इटली की रहने वाली एक युवती का फोन कहा- व्यापारी करने जा रहा है सुसाइड, प्लीज उसे रोक लो नगर कोतवाल अरुणा राय ने व्यापारी का जीवन बचाया

2 min read
Google source verification
bulandshahr.jpg

बुलंदशहर. इटली की युवती द्वारा एक व्यापारी की जान बचाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के नगर कोतवाल के पास इटली की रहने वाली एक युवती का फोन आया था। महिला ने नगर कोतवाल को बताया था कि नरौरा का एक व्यापारी व्यापार में नुकसान के कारण आत्महत्या करने जा रहा है। यह सुनते नगर कोतवाल तुरंत एक्शन में आए और 45 मिनट तक काउंसलिंग करते हुए उसे सुसाइड करने से रोक दिया। फिलहाल व्यापारी ने आत्महत्या नहीं करने की बात कहते हुए नगर कोतवाल का शुक्रिया अदा किया है।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के नरोरा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यापारी इटली में भी कारोबार करता है, जिसमें उसे काफी नुकसान हुआ है। इसलिए उसने बुलंदशहर पहुंचकर सुसाइड करने की ठान ली थी। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि उनके पास बुधवार दोपहर को उनके सरकारी मोबाइल फोन पर इटली से एक कॉल आई थी। कॉल करने वाली युवती ने उन्हें बताया कि नरौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति इटली में व्यापार करता है। उसे व्यापार में काफी नुकसान हो गया है। हाल ही में वह इटली से भारत पहुंचा है। उसने फोन पर सुसाइड करने की बात कही है। युवती ने नगर कोतवाल से व्यापारी को बचाने की अपील करते हुए व्यापारी का मोबाइल नंबर भी दिया।

यह भी पढ़ें- घर पहुंचा एक साल पहले चोरी हुई बाइक का चालान, जुर्माना देख छूटे पसीने

इटली की युवती की बात को गंभीरता से लेते हुए अरुणा राय ने तुरंत व्यापारी काे फोन किया। कोतवाल ने व्यापारी को अपना परिचय देने के बाद पूरी बात बताने के लिए कहा। इस पर व्यापारी ने पहले तो कुछ नहीं बताया, लेकिन काफी कुरेदने के बाद व्यापारी ने बातचीत करनी शुरू कर दी।

नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि उन्होंने व्यापारी से करीब 45 मिनट तक बातचीत की। उन्होंने काउंसलिंग करते हुए व्यापारी को समझाया कि वह फिर से अपना व्यापार शुरू करे। काउंसलिंग के बाद व्यापारी को अपनी गलती का अहसास हो गया। इसके बाद उसने अरुणा राय का शुक्रिया भी अदा किया।

यह भी पढ़ें- Ghaziabad: ट्रेन छूटने के बाद रात को घर लौटा पति तो बेडरूम में इस हाल में मिला पत्‍नी का प्रेमी

Story Loader