
kanwad yatra 2019
बुलंदशहर। Kanwar Yatra 2019 सावन कांवड़ यात्रा को लेकर पश्चिमी यूपी में अधिकारी अभी से तैयारी में जुट गए हैं। इस कावड़ यात्रा सावन के महीने में की जाती है और इस बार कांवड़ यात्रा 17 July से शुरू होगी। हर साल श्रावण महीने में लाखों शिव भक्त भगवान भोले का जलाभिषेक करतें हैं। इसके लिए गंगा जल से भरी कांवड़ लेकर पदयात्रा करके अपने गांव वापस लौटते हैं। इस यात्राको कांवड़ यात्रा बोला जाता है।
इसी के तहत मेरठ जोन के एडीजी ने श्रावण मास में शुरू होने वाली कावड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुलंदशहर के गुलावठी में एडीजी ने एसएसपी सहित तमाम जिले के पुलिस अधिकारियों की 2 घंटे तक बैठक की और बैठक में कांवड़ यात्रा मार्ग को लेकर चर्चा की।
एडीजी प्रशांत कुमार ने स्पष्ट कहा कि कावड़ यात्रा आस्था का महापर्व है। इसे पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। डीजे पहले भी प्रतिबंधित नहीं था और इस बार भी प्रतिबंधित नहीं रहेगा। कावड़ यात्रा मार्ग पर जहां कहीं थोड़े बहुत गड्ढे हैं, उनको जिला प्रशासन से निर्देश देकर दुरुस्त कराया जाएगा। एडीजी प्रशांत कुमार ने बुलंदशहर के क्राइम को लेकर भी संतोष जताया और दावा किया कि बुलंदशहर में क्राइम कंट्रोल में है।
Updated on:
22 Jun 2019 12:27 pm
Published on:
22 Jun 2019 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
