
बुलंदशहर. विश्वभर में फैली महामारी से निजात दिलाने के लिए भारत में जगह-जगह इसके लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। जहां भी कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम के कोरोना वॉरियर्स मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सैनिटाइज करने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल शर्मा बुलंदशहर के कस्बा पहासू की एक मलिन बस्ती में पहुंचे और यहां खुद राज्यमंत्री ने मलिन बस्ती को सैनिटाइज किया। इसके साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंस के जरिये कोरोना को हराने की अपील की।
इस दौरान राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने लॉकडाउन के पालन की अपील करते हुए कहा कि लोग घरों से बाहर न निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि अभी हमारे पास लॉकडाउन के 10 दिन बाकी हैं। यदि सभी देशवासी इस लॉकडाउन का पूर्ण पालन करते हैं तो हमें पूरी उम्मीद है कि हम इस महामारी से निजात पा सकते हैं।
इसके साथ राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज यानी 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की सभी लाइट बुझाकर दीया, टॉर्च, मोमबत्ती या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने की अपील को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान मौके पर पहासू के चेयरमैन नगर पंचायत ईओ वह वार्ड के सभासद भी मौजूद रहे।
Published on:
05 Apr 2020 12:26 pm

बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
