
crime
बुलंदशहर। सरकार ने भले ही तीन तलाक को लेकर मुस्लिम महिलाओं के हक और हकूक के लिए कानून बनाने की पहल की हो। मगर यूपी के बुलंदशहर में सुहाग की सेज पर एक नवविवाहिता के साथ जेठ और उसके दोस्त ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया और किसी से शिकायत करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। विवाहिता ने जब इस मामले की शिकायत अपने पति से की तो पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया।
बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का निकाह 1 दिसम्बर 2017 को बुलंदशहर के ही राशिद से हुआ था। आरोप है कि 1 दिसम्बर की रात को जब ये नवविवाहिता लाल जोड़े में सुहाग की सेज पर थी तब उसका जेठ राकिब अपने दोस्त के साथ कमरे में घुस आया और दोनों ने बारी-बारी से रेप कर उसका वीडियो बना डाला। यही नहीं किसी से मामले की शिकायत करने पर गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता की माने तो जब उसने सारी घटना अपने पति राशिद को बतायी तो उसने तीन बार तलाक कहकर तलाक दे डाला और घर से निकाल दिया।
गौरतलब है कि एक तरफ जहां केंद्र की मोदी सरकार तीन तलाक को खत्म करने के लिए कानून बनाने पर आगे बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ एक दुल्हन के साथ गैंगरेप के बाद तीन तलाक जैसी घटनाएं समाज को शर्मसार कर रही हैं। एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी की माने तो पूरे मामले की विवेचना की जा रही है। विवेचना में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगें, उनके तहत कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
21 Dec 2017 07:30 pm

बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
