4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी को अनुष्का- विराट ने रिसेप्शन में किया इनवाइट, मोदी ने इस अंदाज में दी बधाई…

विराट और अनुष्का ने मोदी जी के दफ्तर में जाकर उन्हें अपनी शादी के रिस्पेशन में सादर आमंत्रित किया...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Dec 21, 2017

anushka virat

anushka virat

जैसा की हम सब जानते हैं हाल में भारत क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॅालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी तो दोनों ने गुपचुप कर ली है लेकिन बता दें वे अपनी रिसेप्शन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। विदेश में हनीमून मनाने के बाद इस समय अनुष्का शर्मा अपने ससुराल यानि विराट कोहली के दिल्ली वाले घर में रह रही हैं।

ये मियां-बीवी पूरी तरह से अपने कल होने वाले रिसेप्शन पार्टी की तैयारी में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में हाल में अनुष्का-विराट देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मिले। जी हां विराट और अनुष्का ने मोदी जी के दफ्तर में जाकर उन्हें अपनी शादी के रिस्पेशन में सादर आमंत्रित किया। इस निमंत्रण का शुक्रिया अदा करते हुए पीएम मोदी जी ने खुद एक ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा-

सिर्फ मोदी जी को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड कलाकार और क्रिकेटर्स भी एक बड़ी संख्या में पार्टी में सादर आमंत्रित किए गए हैं।

बता दें इस रिसेप्शन में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। इस बड़ी पार्टी में दिल्ली शहर के तमाम नाम-गिरामी शक्शियत मौजूद रहेंगी। इस पार्टी के तुरंत बाद मुंबई में ग्रेंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। मुंबई में रिसेप्शन 26 दिसम्बर के रखा गया है।

बता दें कल ही अनुष्का ने अपने ससुराल पहुचने के बाद पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली। इस तस्वीर के आते ही सोशल मीडिया में मानों धूम सी मच गई। तस्वीर में साफ देखा जा सकता था की अनुष्का और विराट घर के सदस्य से खूब बातचीत कर रहें है। जहां विराट कुर्ता पजामा पहने किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे वहीं अनुष्का पिंक कलर के सलवार सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। परिवार में आई ये नई-नवेली दुल्हन किसी राजकुमारी से कम नहीं दिख रही थी। अब तो बस अनुष्का विराट के रिसेप्शन का इंतजार है।